डोरंडा में चाकूबाजी की घटना
रांची : डोरंडा के मनीटोली में बुधवार की सुबह चाकूबाजी की घटना में 2 से 3 लोग घायल हो गए। यह घटना भूईयां टोली काली मंदिर रोड के पास हुई, जहां आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी हुई।
अफरा-तफरी का माहौल
चाकूबाजी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने डोरंडा थाना को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने लाया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
डोरंडा थाना की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जानकारी इकट्ठा कर रही है।






