राँची। झारखण्ड, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखण्ड में मौसम ने अचानक करवट ली है।

राँची। झारखण्ड, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखण्ड में मौसम ने अचानक करवट ली है।

सूबे के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD के अनुसार आज यानी बुधवार को राँची, गढ़वा, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, हजारीबाग, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, खूँटी और गुमला जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई