राँची। जिले में गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में राँची जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 7 प्रखंडों में कुल 1614 खराब चापानलों की मरम्मत की गई है। इनमें अनगड़ा में 296, ओरमांझी में 297, सिल्ली में 214, बुंडू में 158, सोनाहातू में 211, राहे में 197 और तमाड़ में 241 चापानल शामिल हैं। यह मरम्मत कार्य 11 मार्च से 31 मई 2025 के बीच किया गया है।






