राँची। झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद में विभागीय मंत्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखण्ड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, मंत्री ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इसकी निगरानी तंत्र को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे।






