मानगो बालीगुमा में पुरा हुआ श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य ।

मानगो बालीगुमा में पुरा हुआ श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य ।
बस्तीवासियों के मेहनत से कई वर्षों का सपना हुआ पूरा – विकास सिंह
पांच दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ ।
भगवान नर्मदेश्वर शिवलिंग को कराया गया नगर भ्रमण ।
मानगो के बालिगुमा बागान एरिया में मंदिर नहीं रहने की कमी बस्ती वासियों को अनेकों दिन से खल रही थी । घनी आबादी वाली बस्ती के लोगों को पूजा अर्चना करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था स्थानीय लोगों की समस्या देख लोगों ने अपने मोहल्ले में ही मंदिर बनाने का संकल्प लिया । मोहल्ले में जमीन नहीं मिल पाने के कारण कई वर्षों तक मंदिर बनने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा था । अंत में मोहल्ले के रहने वाले सिंचाई विभाग से सेवानिवृत नंदू प्रसाद ने अपनी एक कट्ठा जमीन मंदिर के लिए बस्ती वासियों को उपलब्ध करवाया । स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ किया जो पूरे एक वर्ष के बाद मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया ।

नवनिर्मित मंदिर में मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी के तट से शंकर भगवान के शिवलिंग को लाकर स्थापित करने के नियमित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । प्रयागराज से आए पंडित आचार्य राजकुमार मिश्रा जी एवं उनके ग्यारह सदस्यों के दल के द्वारा विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसके नियमित प्रथम दिन कलश यात्रा पंचांग पूजन दुसरे दिन मंडप प्रवेश, जलाधिवास किया गया तीसरे दिन भगवान के शिवलिंग को नगर भ्रमण कराया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया नगर ब्राह्मण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह शामिल हुए विकास सिंह ने कहा की बालिगुमा बागान एरिया के लोगों का कई वर्षों का सपना आज पूरा हुआ है ।

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन महा भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों लोगों का आमंत्रित किया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नंदू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गेना सिंह,शिव शंकर राय, विकास सिंह,अविनाश डोगरा, मुन्ना प्रसाद,शंकर महतो, कुणाल सिंह, चंदन सिंह,विवेक प्रसाद,गुप्तेश्वर प्रसाद, धन सिंह मुन्ना सिंह ,अनिल प्रसाद, उमेश प्रसाद, सहित बस्ती वासी उपस्थित थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई