रांची के पुराना विधानसभा परिसर, विधायक क्लब में पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड की आम वार्षिक बैठक और चुनाव संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ की गई.
पूर्व अध्यक्ष शशि रंजन सिंह ने स्वागत भाषण दिया. इस दौरान राज्य के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्लोरी अवार्ड व प्राइड ऑफ पैरा स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
बैठक में बीते वित्तीय वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ.






