सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी ही टीएसफोर का उद्देश्य : साहू

सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी ही टीएसफोर का उद्देश्य : साहू

तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) पूर्वी सिंहभूम जिला की एक विचार-गोष्ठी शितला मंदिर गाढ़ाबासा में सम्पन्न हुई ! अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मुनीलाल महाराज एवं संचालन टीएसफोर झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया !

उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू , विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी राम बल्लभ साहू की उपस्थिति रही !

विचार-गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक चेतना के अभाव में तेली समाज की उपेक्षा हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है ! जबतक एकजुटता लाकर भागीदारी की लड़ाई नहीं लड़ेंगे तबतक समाधान सम्भव नहीं है !

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सामाजिक चेतना और जागरूकता लाने के लिए सभी तेली बहुल गाँव-टोला में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा !

वरिष्ठ समाजसेवी राम बल्लभ साहू ने कहा पूर्व की तुलना में काफी परिवर्तन आ रहा है ! अब समाज के लोग समझने लगे हैं कि एक पार्टी को सिर्फ हमारे वोट से मतलब है , हमारी समस्याओं से नहीं !

बैठक में मुख्य रूप से गोराईं समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष करण गोराईं , वरिष्ठ समाजसेवी प्यारेलाल साहू , प्रभाकर साहू , इन्दु देवी , शोभा गुप्ता , बिन्दु देवी , मनीष साहू , ईश्वरी साहू , गोपी साहू , सीमा साहू , रमेश साहू , छोटेलाल साहू , सुमन गुप्ता , विनय साहू , चन्द्र शेखर साहू , फूल कुमारी , रेखा साहू , सरीता देवी , बसंती देवी , सुदर्शन साहू समेत कई समाजसेवी उपस्थित रहें !

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई