बिहार। पटना में रविवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
इनमें से 39 मरीजों का इलाज फिलहाल जारी है, जबकि 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक पटना में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।