गुंडू गरवा जो दोनों पैर से चलने फिरने में असमर्थ है, एमजीएम और सदर अस्पताल के काट लिए चक्कर नहीं हुआ इलाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

जमशेदपुर. परसुडीह थाना अंतर्गत गुंडू गरवा सपोडेरा गांधी मैदान का एक गरीब व्यक्ति जिसके दोनों पर खराब है वह चलने फिरने में असमर्थ है उनको बहुत ही तकलीफ है गुरुवार को वे‌ समाजसेवी करनदीप सिंह के घर पहुंच उनको सूचना दी कि मैंने एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल के चक्कर काट लिए हैं पर मेरा इलाज नहीं हो रहा है।

मेरे पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन मुझे भरती नहीं ले रहा है मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं यथाशीघ्र इलाज के लिए मदद करूंगा वही करनदीप सिंह ने तुरंत ट्विटर पर ट्वीट करते हुए गुंडू गरवा के इलाज की मांग की थी साथ ही मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मामले पर संज्ञान लिया है एवं परिवार के सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया है।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई