विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां तारा ग्रीन सिटी की ओर से किया गया पौधारोपण ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां तारा ग्रीन सिटी की ओर से किया गया पौधारोपण ।

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां तारा ग्रीन सिटी की ओर से इंचापीढ़ी, पिठौरिया और नगड़ी, कांके में सैकड़ों अलग अलग किस्म के पौधों का पौधारोपण किया गया। मां तारा ग्रीन सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारे द्वारा सैकड़ों पौधारोपण किया गया, क्योंकि पौधा मानव जीवन के लिए अनमोल हैं, हमारे मां तारा ग्रीन सिटी के नाम में ग्रीन लगा हुआ है जिसे हमें पूरी तरह से ग्रीन रखते हुए पर्यावरण को संतुलित करना हैं। वृक्षारोपण से जलवायु, बारिश और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं, इसलिए हम लोग मां तारा ग्रीन सिटी सोसायटी को पूरा हरा भरा सोसायटी विकसित कर रहें हैं।
वृक्षारोपण के विशेष अवसर पर मां तारा ग्रीन सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा, सोनी अमित वर्मा, आशीष ठाकुर, नंद कुमार शर्मा, मनोज कुमार, निर्मल कुमार मिश्रा, रीन्टू सिंह, अलका सिंह, साक्षी तिवारी, स्मृति पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई