राँची। झारखण्ड मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना है, विशेष रूप से राँची, देवघर, बोकारो, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह और खूँटी जिलों में वज्रपात का खतरा बना हुआ है।






