लापुँग प्रखंड के महूगांव में लग्जरी कार से कर रहा था बकरी की चोरी, लोगों ने खदेड़ा तो पलट गई गाड़ी

लापुँग प्रखंड के महूगांव में लग्जरी कार से कर रहा था बकरी की चोरी, लोगों ने खदेड़ा तो पलट गई गाड़ी

रांचीः राजधानी रांची में चोरी के दौरान हादसे का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लग्जरी कार से चोर बकरी की चोरी करते हुए पकड़ा गया। मवेशी चोरी करते हुए लोगों ने चोरों को देख लिया और खदेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बकरी-बकरा चोरी का ये मामला लापुंग प्रखंड के महूगांव का है जहां लैंप्स घर के बगल में बकरी चोरी कर एक कार सवार भाग रहा था। जिस कार से बकरा-बकरी की चोरी हो रही थी उसका XUV300  (JH13J 6356) नंबर है। मवेशी चोरी करते गांव वालों ने देख लिया और उसे खदेड़ना शुरू किया। भागने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जब तक गांव वाले कार के पास पहुंचते तबतक कार सवार चोर भागने में सफल हो गया।
लग्जरी कार से मवेशियों को चुराने का विचित्र मामला सामने आने के बाद गांव वाले हैरान है। बताया जाता है कि ये शातिर चोर लग्जरी कार का सहारा लेकर गांवों में जाते है और मौका देखकर बकरा-बकरी को कार के अंदर भरकर फरार हो जाते है। इस बार लोगों ने उन्हे ऐसा करते पकड़ लिया और भागने के दौरान मवेशी चोर हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई