राँची। झारखण्ड में प्री-मानसून की सक्रियता तेज़ हो गई है और इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है।
कल यानी शुक्रवार, 30 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत सूबे के विभिन्न हिस्सों में आज 31 मई को भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।






