प्रेस विज्ञप्ति
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 अभियान
विश्व पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत खड़गपुर मण्डल द्वारा 22 मई 2025 से 05 जून 2025 तक प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे एवं उसके रोकथाम के विषय में जागरूकता का प्रसार करने हेतु विभिन्न कार्यसूचियों का आयोजन किया जा रहा है । इसके अंतर्गत, मण्डल के विभिन्न रेल स्टेशनों एवं रेल आवासीय परिसरों में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।
इसी कड़ी में खड़गपुर स्टेशन के नए बुकिंग काउन्टर के समीप कल रेल कर्मचारियों ने एक नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणाम और प्लास्टिक प्रदूषण के विषय में सचेतन किया गया। मण्डल के दासनगर, रामराजातला, मेचेदा, संतरागाछी, शालीमार आदि स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों के विषय मे जानकारी दी गई एवं उन्हे अपना पानी का बोतल स्वयं साथ रखने के बारे में प्रेरित किया गया ।
आज भी मण्डल के हर एक स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । रेल आवासीय परिसरों की साफ सफाई की गई एवं वहाँ रह रहे कर्मियों एवं परिवारजनों को भी प्लास्टिक प्रदूषण रोकने हेतु प्रेरित किया गया । खड़गपुर स्टेशन पर आज स्काउट्स एण्ड गाइड्स की टीम के द्वारा भी एक यात्री जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ।






