झारखंड में 30 मई तक बारिश की संभावना

झारखंड में 30 मई तक बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में 30 मई तक कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए 28 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। 29 मई को संताल परगना के जिलों में और 30 मई को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, बोकारो समेत अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई