जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया की अगुवाई में जिला उपयुक्त कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रेषित ज्ञापन जिला उपविकास आयुक्त को सौंपकर टीएसी की बैठक

जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया की अगुवाई में जिला उपयुक्त कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रेषित ज्ञापन जिला उपविकास आयुक्त को सौंपकर टीएसी की बैठक में आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभा की अनुमति से शराब दुकान खोले जाने के निर्णय पर विरोध प्रकट किया है.

जद (यू) नेताओं ने मांगपत्र में कहा कि दैनिक अखबार के माध्यम से ज्ञात हुआ की 21 मार्च 2025 को ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक में अन्य नीतिगत मुद्दों के साथ आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभा के अनुमति से अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है. यदि सरकार की सोच है कि आदिवासी– जनजाति आबादी वाले गांव में युवाओं के साथ हाथों में रोजगार, कॉपी कलम देने के बजाय शराब की बोतल हाथों में पकड़ा दी जाए तो यह निर्णय राज्य की गरीब, आदिवासी, मूलवासी जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है. राज्य की जनजातीय युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलना की एक बहुत बड़ी साजिश है. जिसका जद(यू ) एसटी मोर्चा पुरजोर विरोध करती है.

मोर्चा ने सीएम से मांग किया कि तत्काल अपने इस निर्णय को वापस लें और ग्रामीण इलाकों में शराब बिक्री करने की अनुमति को कदापि मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए. यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो मोर्चा के पदाधिकारी इस निर्णय के विरोध में ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर सरकार के गलत नीति के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाएंगे और आने वाले दिनों में विरोध के स्वर को और तेज किया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, राजेन कुजूर, भानू देवी, यशोदा मुंडा, बुधराम खालखो, पुरन हेम्ब्रोम, सतरी देवगन, बीर सिंह देवगन, जितेन्दर सिंह,विजय सिंह, शंकर कर्मकर, अर्जुन यादव, अशोक सिंह गणेश चंद्रा, सुनील बोदरा, सदेन सोय,कार्तिक लकड़ा, सहित दर्जनों जद (यू) नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई