जमशेदपुर, झारखंड में पहली बार आयोजित हुआ ऐतिहासिक राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट – भरत सिंह ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर, झारखंड में पहली बार आयोजित हुआ ऐतिहासिक राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट – भरत सिंह ने किया उद्घाटन
जमशेदपुर 25 मई: झारखंड के औद्योगिक नगर जमशेदपुर ने उस समय इतिहास रच दिया जब राज्य में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस गौरवपूर्ण आयोजन की मेज़बानी एम.वी. प्रोडक्शन ने की, जिसने सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मबल को एक साथ मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह और विशिष्ट अतिथि श्री रोहित सिंह मंच पर उपस्थित रहे। जहां श्री भरत सिंह ने कहा कि ‘‘मैं एम.वी. प्रोडक्शन को और विशेष रूप से श्रीमती झरना चाँद को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह देखना अत्यंत सुखद है कि झारखंड जैसे राज्य से ऐसा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो रहा है, जो देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। मैं सभी प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएँ देता हूँ दृ आप सभी ने यह साबित किया है कि सपने सच हो सकते हैं, चाहे हालात जैसे भी हों।’’
इस दौरान विजेता प्रतिभागी – इंडिया एशिया 2025 का ताज पहनने वाले सितारेः
 मिस इंडिया एशिया 2025 – अनुष्का शंकर
 मिसेज इंडिया एशिया 2025 – लिलियन वेगास
 मिस टीन इंडिया एशिया 2025 – वी. वर्षा
 मिस्टर इंडिया एशिया 2025 – अविरल
 लिटिल मिस्टर इंडिया एशिया 2025 – सहजप्रीत सिंह
 लिटिल मिस इंडिया एशिया 2025 – अद्रिशा दास
यह आयोजन एनएच हिल्स, पारडी चौक में संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व श्रीमती झरना चाँद ने किया, जो एम.वी. प्रोडक्शन की संस्थापक और निर्देशक हैं। उन्होंने इसे केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का मंच बताया। जहाँ देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, साहस और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता के माध्यम से इंडिया एशिया 2025 के लिए विजेताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई