जमशेदपुर : टेल्को आंध्रा महिला समिति की ओर से गणेश मंदिर में एक दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया इस उपलक्ष पर सैकड़ो महिलाओं विजय लक्ष्मी के नेतृत्व मे एक साथ 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया, इस मौके पर महिला समिति के महासचिव जी गीता ने कहा हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए किया जाता है ताकि हनुमान जी की कृपा प्राप्त हो, संकटों से मुक्ति मिले, और जीवन में सुख-शांति बनी रहे. यह एक शक्तिशाली प्रार्थना है जो भक्तों को भय और डर से मुक्ति दिलाती है, साथ ही मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है. हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. इस मौके पर लता मूर्ति, जी गीता, विजयलक्ष्मी, बी पदमा,डी पदमा,के उषा,सी यस माधुरी, गायत्री, वाई रामा,यम विजय लक्ष्मी,मोहिनी, भारती, सुशीला,मंजू, आदि लोग शामिल थे






