लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादियों को किया ढेर
लातेहार : लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है। जिले के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 15 लाख इनामी पप्पू लोहरा और उग्रवादी प्रभात को मुठभेड़ में मार गिराया है।
मुठभेड़ की घटना लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई है। इस दौरान पांच लाख का ईनामी पप्पू गंझू भी मार गिराया गया। दरअसल, एसपी को सूचना मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया।






