पोटका में चार लैम्पस व एक धूमकुड़िया भवन का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

पोटका में चार लैम्पस व एक धूमकुड़िया भवन का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

किसानों और संस्कृति दोनों को मिलेगा लाभ, ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता– संजीव सरदार

पोटका प्रखंड क्षेत्र के रसूनचोपा, हेंसड़ा, जामदा और गंगाडीह गांव में शुक्रवार को चार लैम्पस भवन तथा चाकड़ी में एक धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार रहे। उन्होंने परंपरागत तरीके से नारियल फोड़कर सभी योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं को सहकारी विकास परिषद एवं कल्याण विभाग के सहयोग से मंजूरी दी गई है।

विधायक संजीव सरदार बोले – किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

शिलान्यास उपरांत आयोजित सभा में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार तेजी से ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लैंम्पस भवन किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इससे वे सहकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी कृषि व्यवस्था को मजबूत कर सकेंगे। साथ ही धूमकुड़िया भवन का निर्माण हमारी पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक समरसता को सहेजने में मदद करेगा।

धूमकुड़िया भवन से सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी मजबूती

विधायक सरदार ने कहा कि सरकार झारखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। धूमकुड़िया भवन ग्रामीण युवाओं के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक केंद्र बनेगा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज और सभ्यता को सहेजने का कार्य होगा। यह भवन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

ग्रामीणों ने किया पारंपरिक स्वागत

शिलान्यास समारोह वाले सभी गांवों में विधायक संजीव सरदार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने इन योजनाओं को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया और सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, मुखिया कार्तिक मुर्मू, बबलू चौधरी, पूर्व मुखिया सुबोध सरदार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई