बुंडू एसडीओ के गार्ड को मारपीट करनेवाला बस कंडक्टर पकड़ाया, गया जेल
रांची। नामकुम पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे बस कंडक्टर नौशाद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। नौशाद मौलाना आजाद कॉलोनी का रहनेवाला है। वर्ष 2023 में अमन बस पर सवार होकर बुंडू एसडीओ के गार्ड जा रहे थें उसी दरम्यान किराए को लेकर विवाद उत्पन्न हुई थी। बस के कंडक्टर एवं चालक ने मिलकर गार्ड की बुरी तरह पिटाई की थी।






