जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने तुफानी दौरा प्रारंभ कर दिया जिसके तहत परसुडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष नारायण डे के अध्यक्षता में सुबह 8:00 बजे से परसुडीह में आयोजित की गई।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय
=====================
प्रेस रिलीज

संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष का दौरा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने तुफानी दौरा प्रारंभ कर दिया जिसके तहत परसुडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष नारायण डे के अध्यक्षता में सुबह 8:00 बजे से परसुडीह में आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष ने परसुडीह मण्डल तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर के साकची में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन दिनांक 25 मई 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से होगा है। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे।
मण्डल क्षेत्र, पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सभी कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं आम जनता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि को रैली में शामिल होने के लिए न्योता देने आप सबों के बीच आया हूँ। गोविन्दपुर मण्डल से अधिक से अधिक संख्या में लोग जरूर पहुँचें।
हमारे राष्ट्रीय नेता, प्रदेश नेता, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता हमारे भारतीय संविधान को बचाने के लिए बात रखेंगे।
रैली में हर समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सेना ने वीरता के साथ सफल किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखण्ड कमिटी और मण्डल कमिटी का पुनर्गठन हो रहा है। जिसकी जाँच भी मैं स्वंय कर रहा हूँ। कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत हो कर उभर रही है।
सभी लोग अधिक संख्या में संविधान बचाओ रैली में साकची 25 मई को अपराह्न 3:00 बजे अपने नेता को सुनने पहुँचें।
1) बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मण्डल अध्यक्ष नारायण डे, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
2) टाटानगर मण्डल के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक ट्राफिक काॅलोनी में मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र के अध्यक्षता में सुबह 9 बजे से आयोजित हुआ। जिसमें संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतू काफी संख्या में साकची पहुँचने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों का समीक्षक किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
3) बागबेड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी का तैयारी समिति का बैठक यादव भवन में मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने तथा क्षेत्र के सभी लोगों को घर-घर संपर्क कर निमंत्रण देने की बात कहा तथा आग्रह किया कि 25 मई को अधिक संख्या में बागबेड़ा से लोग जरूर पहुँचें तथा अपने नेता के भाषण को सुनें।
बैठक में मण्डल कमिटी के अध्यक्ष राजनारायण यादव, प्रखण्ड संगठन आशीष ठाकुर, अजय ओझा, अंकुश बनर्जी, राजा ओझा, के. डी. मुण्डा, मुन्ना मिश्र सहित पदाधिकारीगण शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई