जमशेदपुर। कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम में स्थित एशिया का सबसे घना साल वन ‘सारंडा जंगल’ अब वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनने जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक और जदयू नेता सरयू राय ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 16 साल बाद मेरा अभियान सफल हुआ है।