आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् (टीएसी) की बैठक में विधायक संजीव सरदार जी ने भाग लिया। इस बैठक में जनजातीय समुदाय के उत्थान और विकास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हमारी अबुआ सरकार राज्य की जनजातीय समुदाय के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। जातीय जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल कराना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा और इसे लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। यदि केंद्र की भाजपा सरकार का इस पर सकारात्मक रुख नहीं दिखती है तो हम सड़क से लेकर सदन तक अपना हक-अधिकार लेने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।






