कार्य में लापरवाही बरतने पर चतरा के गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतने पर चतरा के गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता निलंबित

झारखंड। चतरा जिला के गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर एसपी विकास कुमार पांडेय ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया हैं। सूत्रो के अनुसार थाना प्रभारी द्वारा अफीम व ब्राउन शुगर के तस्कर व नशे कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिसे लेकर यह कार्रवाई की गयी। बता दें कि इन दिनों गिद्धौर ब्राउन शुगर का अड्डा बना हुआ है। गिद्धौर के कई तस्करो को हजारीबाग व दूसरे शहरो में अफीम व ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हो रहे थे। जबकि थाना क्षेत्र में कार्रवाई के नाम पर समय समय पर खानापूर्ति हो रही थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई