राँची। झारखण्ड में मानसून पूर्व बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे के दौरान राँची समेत झारखण्ड राज्य के अधिकतर जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग ने आज फिर से तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर राँची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, खूँटी, बोकारो और देवघर जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को झारखण्ड के अधिकांश जिलों में तीव्र गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आने की चेतावनी दी गई है। शाम तक तेज गर्जन, आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश की स्थिति बनेगी। राजधानी राँची के कांके, धुर्वा और हीनू क्षेत्र में गंभीर मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती है।






