भारत की मिसाइलें दगती हैं तो दुश्मन को सुनाई देता है ‘भारत माता की जय’, पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है..

भारत की मिसाइलें दगती हैं तो दुश्मन को सुनाई देता है ‘भारत माता की जय’, पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है… पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस से दी दुश्मनों का नामो निशान मिटाने की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर से पराक्रम की हुंकार भरी है. आज सुबह सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में शामिल जवानों और अफसरों से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना के वीर जवानों के साथ करीब एक घंटे का वक्त बिताया. पीए मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के जयघोष के साथ की.

‘दुश्मन को भारत माता की जय सुनाई देता है’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले को ढहा देते हैं. जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं तो दुश्मन को भारत माता की जय सुनाई देता है. आज देश का हर शख्स अपने सैनिकों उनके परिवारों के प्रति श्रणी है. ऑपरेशन सिंदूर सामान्य सैन्य अभियान नहीं बल्कि भारत की नीति और नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है. भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद सिंह जी की धरती है. गुरु जी ने कहा था – ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।’ गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा का यह भाव आप सब में दिखता है. इसलिए जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया’.

सरपट दौड़ा करवालों में…

पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है कि आतंकवादी चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे. हम आतंकवादियों को बचने का एक मौका भी नहीं देंगे. हमारे ड्रोन्स और हमारी मिसाइलों के बारे में सोंच कर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी’.

कौशल दिखलाया चालों में¸ उड़ गया भयानक भालों में निर्भीक गया वह ढालों में¸ सरपट दौड़�

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई