राँची। हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है,बैठक में कुल 34 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम अब वीर सहित बुधु भगत विश्वविद्यालय होगा।
झारखण्ड राज्य पुलिस ट्रेड संवर्ग 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई इसके तहत सीधी नियुक्ति 50% होगी।
अब जेएसएमडीसी बालू घाटों का ऑक्शन नहीं करेगा।
झारखण्ड सेंड माइंस रूल 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई, इसके तहत अब जिला स्तर से बालू घाटों का ऑक्शन होगा।






