स्पेशल समर कैंप के चौथे दिन गुड टच बैट टच पर हुई चर्चा, विद्यार्थी ने खुलकर पूछा प्रश्न
आज दिनांक 8 मई 2025 को आदित्यपुर 2 स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित स्पेशल समर कैंप के चौथे दिन हिन्द आईटीआई के ताहिर हुसैन ने बच्चों काउंसलिंग करते किया जिसके बाद व्यायाम करवाया गया, फिर रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने मजेदार खेल खेलाया फिर छोटा सा ब्रेक लिया गया जिसमे रॉबिन हुड आर्मी के सौजन्य से उपलब्ध दिलखुश बिस्कुट वितरण किया गया।
जिसके बाद रिया, प्रेम दीक्षित एवं गीता कुमारी द्वारा बच्चों को गुड टच बेड टच की जानकारी दिया गया।
गुड टच बेड टच से बात करते हुए गीता कुमारी और रिया लड़कियों के मासिक धर्म पर भी बातें कि बता कि अब खाद्य पदार्थ की वजह से कम उम्र में ही बालिकाओं को मासिक धर्म आ जा रहे हैं ऐसे में हमें डरना नहीं है बाकी अभिभावकों से बात साझा करना है।
बच्चों से कार्यशाला में रूचि दिखते हुए बहुत से प्रश्न किया जिसका जवाब बतौर एक्सपर्ट प्रेम दीक्षित, गीता कुमारी, रिया तथा विद्यालय प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओं ने भी दिया।
कार्यक्रम में बात में बात गीता कुमारी ने प्रधानाचार्य को विद्यालय में एक क्ल्ब संठन करने की सलाह दिया जिस पर बतौर प्रधानाचार्य अनिता श्रीवास्तव ने विचार कर जल्दी संगठित करने का आश्वासन दिया।






