Jamshedpur टाटानगर पोस्टऑफिस का परिसर इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है।

Jamshedpur टाटानगर पोस्टऑफिस का परिसर इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है। शाम होते ही यहां शराब पीने वालों की महफिल सजने लगती है। सरकारी परिसर को शराबखोरी का अड्डा बना देने वालों को न तो कानून का डर है और न ही किसी की परवाह।जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और कैमरा चालू किया, तो वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग शराब की बोतलें छुपाते दिखे, तो कुछ मौके से भाग खड़े हुए।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रोज़ का नज़ारा बन गया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।सवाल उठता है कि सार्वजनिक और सरकारी स्थलों का इस तरह दुरुपयोग कब तक बर्दाश्त किया जाएगा? और ऐसे लोगों पर कब होगी कार्रवाई?

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।