लायंस क्लब भारत के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जमशेदपुर, 04 मई – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार आज बारिडीह विद्यापतिनगर स्थित न्यू काली पूजा मैदान (बिरसा मुंडा टाउन हॉल के समीप) में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरियाली को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से लायन करण गोराई, आकाश रजक, विप्लव चंद्रा, महावीर गोराई, राजेश कुमार साव, सनातन गोराई, आशीष कुमार चंद्रा एवं संजय कुमार सेन शामिल थे। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बारे में अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि, ‘‘वृक्ष केवल पर्यावरण की शुद्धि ही नहीं करते, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हराभरा भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। लायंस क्लब हमेशा समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।’’
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत भविष्य में भी इस प्रकार के और अधिक सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
