जयराम महतो ने एयर शो पर की तारीफ लेकिन संजय सेठ से विस्थापितों का हक भी मांगा

जयराम महतो ने एयर शो पर की तारीफ लेकिन संजय सेठ से विस्थापितों का हक भी मांगा

रांची : में दो दिन का एयर शो आयोजित किया गया था। आज एयर शो का समापन हो गया। यह शो रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में किया जा रहा था। इस आयोजन को डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी सराहनीय बताया है। लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने विस्थापितों का हक भी मांगा है। जयराम महतो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने संजय सेठ को कहा है कि “आज राजधानी रांची में झारखंड के माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से भव्य एयर शो का आयोजन किया गया है। सराहनीय है। मंत्री जी, झारखंड के विस्थापित मारे जा रहे हैं। उनका शोषण किया जा रहा है। ये राज्य का निहायत ही गंभीर मसला है। राज्य की जनता अपना हक और अधिकार चाहती है। प्रेम महतो सहित अनेकों शहीदों की शहादत की बुनियाद पर पनपा ये राज्य आज भी अपने संवैधानिक हक और अधिकार से वंचित है। वर्तमान में इस राज्य ने दो-दो केंद्रीय मंत्री दिए हैं। केंद्र सरकार की उपक्रम बीएसएल द्वारा 500 विस्थापितों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बीएसएल प्रबंधन अविलंब झूठा मुकदमा वापस ले, विस्थापितों को नियोजन दे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित