रोमांचक मुकाबले में मुंबई की जीत, दिल्ली को 12 रन से हराया
IPL 2025 : मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बना सकी।206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक पोरेल ने 25 गेंद में 33 रन बनाए। करुण नायर 40 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल 6 गेंद में नौ रन ही बना सके।