महर्षि भृगु क्षेत्र वासियों ने देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किये
जमशेदपुर में रहने वाले महर्षि भृगु क्षेत्र वासियों ने आपसी परिचय के साथ-साथ समाज के विकास के लिए महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष विनोद सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष को बनाया गया। इस ग्रुप में सभी सनातनी धर्मलंबियों को जोड़ा गया है। अपने क्षेत्र की विरासत को आने वाली पीढ़ी तक पहचाने एवं आपसी मेलजोल को बढ़ाने के लिया यह ग्रुप बना है। सबसे पहले मकर संक्रांति समारोह उसके बाद होली मिलन के कार्यक्रम के बाद आज देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी देशभक्त मंगल पांडे के पुण्यतिथि पर टाटा पिगमेंट्स फैक्ट्री गेट के समीप स्थित मंगल पांडे की मूर्ती पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अध्यक्ष विनोद सिंह के साथ-साथ प्रमुख सदस्य के रूप में एच पी शुक्ला मुन्ना चौबे विजय सिंह श्रीकांत मिश्रा देवेंद्र पांडे अशोक सिंह हरिप्रसाद शुक्ला अमृतपाल नितेश कुमार सिंह चंद्रशेखर सिंह तापस बरमेश्वर पांडे हेमंत तिवारी महंत सिंह संजय सिंह पंकज तिवारी कालेश्वर पांडे शामिल थे।