बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार जख्मी

बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार जख्मी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. यह हादसा आज यानी शनिवार को घाटशिला-धालभूमगढ़ NH पर हुआ है। जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग बेतरह जख्मी हो गए है। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब जमशेदपुर के घोड़ाबांदा से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो (संख्या जेएच 05डीयू1907) अचानक बेकाबू होकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने धालभूमगढ़ के “सेवा ही धर्म संस्था” के सदस्यों से संपर्क कर जल्द एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। सेवा ही धर्म संस्था के सदस्य गुलशन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मियों को एंबुलेंस के माध्यम से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि जख्मियों की स्थिति गंभीर है, लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाबांदा से मिदनापुर जा रहे सभी चार लोग स्कॉर्पियो में सवार थे। दुर्घटना के समय NH पर एक बाइक अचानक सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और पलट गई। इस कारण वाहन पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई