जमशेदपुर:- आज दिनांक:- 01/4/2025 को चक्रधरपुर मंडल के स्टाफ बेनिफिट फंड(SBF) का बैठक चक्रधरपुर मंडल SBF कमिटी के चैयरमेन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री ऋषव सिन्हा सर के कार्यालय में मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन SERMU एवं मान्यता प्राप्त OBC और AISCSTREA असोसिएशन के प्रतिनिधि के साथ हुई। जिसमें आगामी दिनांक- 04/4/2025 को आयोजित जोनल SBF कमिटी के बैठक में फंड उपलब्ध कराकर चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारियों के हित कार्य किया जायेगा जो निम्न है।
1 आगामी गर्मी से बचने के लिए सिविल डिफेन्स एवं स्काउट्स गाइड के माध्यम से सभी विभागों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा एवं कर्मचारियों के बिच एक लाख ORS पैकेट का वितरण किया जायेगा।
2 सभी हेल्थ यूनिट में आरो प्यूरीफायर लगाया जायेगा।
3 सभी ट्रेक मेन्टनर गैंग के रेस्ट स्थान या यूनिट गोदाम के पास पानी कि व्यवस्था कि जाएगी।
4 बिमल गढ़ में पार्क बनाया जायेगा।
5 टाटा एवं चक्रधरपुर में ओपन जिम एवं पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है।
7 चक्रधरपुर मंडल कार्यालय के समीप, कार्य के दौरान शहीद कर्मचारीयों के अश्मारक स्थल बनाया जायेगा।
8 कर्मचारियों के बिच सुरक्षा,संरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से कार्य करने वाले संस्था सिविल डिफेंस को अन्य जरूरत कि शामग्री उपलब्ध कराकर और आधुनिक किया जायेगा।
9 रेलवे अस्पताल में MRI मशीन समेत अन्य जरूरत का उपकरण लगाने पर परिचर्चा हुई।
10 उच्च शिक्षा के लिए SBF से मिलने वाले राशी में कुछ नये संस्थानों के नाम को जोड़ा जायेगा और बचे हुवे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को SBF फंड से राशी उपलब्ध कराया जायेगा।
इस बैठक में मान्यता प्राप्त यूनियन SERMU से मंडल संयोजक श्री एम0 के0 सिंह, श्री एम0 के0 गुप्ता, श्री अनीश अहमद, SC /ST रेलवे कर्मचारी संघ से मंडल कार्यकारी अध्यक्ष श्री बिमल कुमार रजक, ओबीसी संगठन की ओर से श्री बिहारी सिंह उपस्थित थे।






