जिला प्रशासन से बागबेड़ा क्षेत्रों में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विभिन्न बस्तियों में हांडी बाल्टी बर्तन के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण जनता सुबोध झा,
पानी टैंकरों की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेर प्रदर्शन सरकारी छुट्टी को लेकर स्थगित किया गया सुबोध झा,
सरहुल महापर्व पर सरकारी छुट्टी होने के कारण उपायुक्त कार्यालय पर पानी को लेकर प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित किया गया सुबोध झा
*जिला प्रशासन हिंदुओं के महान पर्व चैती छठ पूजा, चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी, एवं झारखंड के मुख्य पर्व सरहुल के शुभ अवसर पर सभी छठ घाट पूजा स्थलों पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराऐ सुबोध झा
*
आज दिनांक 1 अप्रैल को बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने एवं बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी के फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य अभिलंब पूरा करने की मांग को लेकर विशाल घेराव प्रदर्शन उपायुक्त कार्यालय पर होना था,एवं गर्मी की विकराल समस्या उत्पन्न हो जाने के कारण क्षेत्र में 600 फिट से नीचे पानी का लेयर चले जाने को लेकर बागबेड़ा,घाघीडीह, किताडीह, हरहरगुट्टू के सभी पंचायत क्षेत्र में 30 टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने को लेकर 1 अप्रैल मंगलवार को उपयुक्त कार्यालय पर विशाल घेराव प्रदर्शन के लिए ग्रामीण जनता विभिन्न स्थानों पर एकत्र हो रहे थे, सरहुल के महान पर को लेकर सरकारी छुट्टी की जानकारी
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी को प्राप्त हुई, सुबोध झा प्रातः बेला से ही सभी लोगों को फोन कर आज के कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना दिए, एवं विभिन्न बस्तियों में जाकर एकत्रित बस्तिवासीयों को समझा बुझा कर घर वापस भेजें, विभिन्न बस्तियों के प्रमुख स्थान रामनगर के हनुमान मंदिर प्रांगण में,गांधीनगर के बस्ती वासी गांधीनगर शाखा मैदान में,पश्तो नगर के लोग मंदिर प्रांगण में , हर गुड्डू के लोग हर गुड्डू तालाब के पास इकट्ठा हुए थे, सुबोध झा स्वय सभी स्थानों पर सुबह 8:00 बजे से जा जाकर कि आज सरहुल महापर्व है,,सभी जिला मुख्यालय बंद है,इसलिए कार्यक्रम को आज स्थगित किया जाता है, शुक्रवार या बृहस्पतिवार को घेराव प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी सूचना आप ग्राम वासियों को आपके प्रमुख सदस्यों के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी, आप सभी लोग आज अपने घर को वापस जाएं, ग्रामीण जनता ने अपने-अपने क्षेत्र में ही आज बर्तन के साथ प्रदर्शन कर अपने-अपने घर को वापस चले गए,
सुबोध झा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है, की बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ती योजना का फिल्टर प्लांट जब तक कंप्लीट नहीं हो जाता है, तब तक तत्काल 30 टैंकरों से इन सभी बस्तियों में पानी उपलब्ध कराया जाए सुबोध झा ने कहा अभी बागबेड़ा क्षेत्रों में मात्र भाजपा के सांसद माननीय विद्युत वरण महतो जी के एक टैंकरों से पानी उपलब्ध हो रहा है, सुबोध झा ने कहा बागबेडा महानगर विकास समिति के द्वारा 2005 से करमबद्ध जन आंदोलन जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील के जुस्को ऑफिस का घेराव प्रदर्शन के बाद से प्रत्येक वर्ष, 2007 से तारापुर कंपनी के माध्यम से प्रत्येक दिन 8 टैंकरों से पानी दी जाती है, अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील, एवं जुस्को के माध्यम से दो टैंकरों के माध्यम प्रत्येक वर्ष 12 से 13 ट्रिप पानी प्रत्येक दिन दिए जाते हैं, तुरमदी माइंस कंपनी के तरफ से चार टैंकर पानी दिए जाते हैं, विभिन्न सामाजिक संस्था के टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाता है, समाजसेवियों के टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाता है, सुबोध झा ने माननीय उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन इन सभी लोगों को आदेश दे और यह लोग क्षेत्रो में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराकर जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकने बचाया जा सके, आज के इस कार्यक्रम में सुबोध झा के साथ बाग बडा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, समिति के संयोजक विनोद राम, बागबेड़ा उत्तर पूर्वी के उप मुखिया सुरेश निषाद, गांधीनगर के संयोजक दीपक डांगी पश्तो नगर के लखविंदर शर्मा नया बस्ती के राजकुमार पांडे रामनगर के अशोक यादव अरुण राय सुमित्रा देवी हर हर गुड्डू से आशीष मिश्रा राकेश प्रसाद संगीता देवी विमला पात्रो, गीता डीसी पार्थो पांडा निरंजन शर्मा अशोक राय प्रमुख रूप से लाकर कार्यक्रम में सहयोग कर लोगों को डीसी ऑफिस जाने से रोकने में सहयोग किया साथी दीपक कुमार सरिता बाई मीना चौधरी देवंती शर्मा जितेंद्र साहू मिथिलेश कुमार अंकित चौधरी रतनपात्रो मनोरमा देवी सुलेखा शर्मा सरिता शर्मा लूना सोरेन गिरधारी सोरेन एवं साइक्लोग्राम बसी विभिन्न स्थानों पर शामिल हुए थे ,धन्यवाद






