प्रेस विज्ञप्ति (31 मार्च 2025 के प्रकाशन हेतु)
धनबाद में अंकुरम आईवीएफ़ के तीसरे केंद्र का शुभारंभ, झारखंड में प्रजनन देखभाल को मिलेगा नया आयाम
धनबाद, 31 मार्च 2025 – झारखंड में प्रजनन उपचार को किफायती और सुलभ बनाने के अपने संकल्प को जारी रखते हुए, अंकुरम आईवीएफ़ ने धनबाद में अपने नवीनतम आईवीएफ सेंटर का भव्य शुभारंभ किया। 500+ सफल गर्भधारण, 10,000+ परामर्श और एक अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ, अंकुरम आईवीएफ़ झारखंड में प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। रांची और जमशेदपुर में अपने सफल केंद्रों के बाद, अब धनबाद में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह तीसरा केंद्र खोला गया है।
इस नए केंद्र का उद्घाटन 30 मार्च 2025 को झारखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सा विशेषज्ञों और शुभचिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह नया केंद्र झारखंड के दंपतियों को उन्नत प्रजनन समाधान उनके अपने शहर में उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विशेष उद्घाटन ऑफर
इस शुभ अवसर पर, अंकुरम आईवीएफ़ उन दंपतियों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर लेकर आया है जो माता-पिता बनने का सपना देख रहे हैं। इस ऑफर में शामिल हैं: निःशुल्क निःसंतांता परामर्श, कंप्यूटर असिस्टेड सीमेन एनालिसिस, निःशुल्क अल्ट्रासाउंड स्कैन
डॉ. रुही श्रीवास्तव (मुख्य प्रजनन एवं आईवीएफ विशेषज्ञ, निदेशक, अंकुरम आईवीएफ़ ) ने कहा:
“अंकुरम आईवीएफ़ में हमारा विश्वास है कि हर दंपति को माता-पिता बनने का अवसर मिलना चाहिए। हम नैतिक, व्यक्तिगत और अत्याधुनिक उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि झारखंड के लोगों को विश्वस्तरीय इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।”
➡ डॉ. राज नारायण साहू (मुख्य भ्रूणविज्ञानी एवं निदेशक, अंकुरम आईवीएफ़ ) ने तकनीकी सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा:
“धनबाद सेंटर में हमने नवीनतम प्रजनन तकनीकों को शामिल किया है, जिसमें ICSI, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर, जेनेटिक स्क्रीनिंग, और उन्नत भ्रूण संरक्षण तकनीकें शामिल हैं। हमारा लक्ष्य झारखंड में सर्वोच्च स्तर की फर्टिलिटी देखभाल उपलब्ध कराना है।”
➡ डॉ. सुभोध कुमार सिंह (निदेशक, अंकुरम आईवीएफ़ ) ने कहा:
“हमारा उद्देश्य प्रजनन उपचार को किफायती और पारदर्शी बनाना है। धनबाद में यह नया केंद्र झारखंड के लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उनके घर के करीब उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
➡ श्रीमती नीलम साहू (निदेशक, अंकुरम आईवीएफ़ ) ने इस अवसर पर कहा:
“अंकुरम आईवीएफ़ केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार है जो हर दंपति के सपनों को साकार करने के लिए उनके साथ खड़ा है। धनबाद केंद्र के माध्यम से हम आशा, खुशी और सफलता का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
➡ डॉ. अप्सरा अग्रवाल (वरिष्ठ प्रजनन विशेषज्ञ, सेंटर हेड, अंकुरम आईवीएफ़ – धनबाद ) ने कहा:
“निःसंतांता का इलाज केवल विज्ञान ही नहीं, बल्कि विश्वास, धैर्य और व्यक्तिगत देखभाल का भी विषय है। हम अपने प्रत्येक मरीज को उनकी जरूरत के अनुसार सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
नए जीवन की निशानी
इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए, अंकुरम आईवीएफ़ ने सभी उपस्थित लोगों को छोटे पौधों के गमले उपहार स्वरूप प्रदान किए। ये पौधे वृद्धि, धैर्य और मातृत्व की यात्रा का प्रतीक हैं, जो यह दर्शाते हैं कि सही देखभाल और मार्गदर्शन से हर जीवन अंकुरित हो सकता है।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें श्री आलोक दुबे (पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष एवं झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता), डॉ. ए. के. सिंह (अध्यक्ष, IMA झारखंड), डॉ. बी. एन. गुप्ता (अध्यक्ष, IMA धनबाद), डॉ. राकेश इंदर सिंह (सचिव, IMA धनबाद), श्री जगदीश रवाणी (सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. विनीत अग्रवाल, प्रवीन कुमार, उज्जवल कुमार तथा ANKURAM IVF की पूरी टीम शामिल रही।
अंकुरम आईवीएफ़ उन्नत, नैतिक और संवेदनशील प्रजनन उपचार प्रदान करने वाला एक प्रमुख केंद्र है। रांची, जमशेदपुर और अब धनबाद में अपनी सुविधाओं के साथ, यह केंद्र झारखंड के दंपतियों के लिए विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध करा रहा है।
