राँची :सिरमटोली फ्लाइओवर का विवाद सुलझा, रैंप 6 मीटर पीछे हटाया गया

राँची :सिरमटोली फ्लाइओवर का विवाद सुलझा, रैंप 6 मीटर पीछे हटाया गया

राजेंद्र चौक से लेकर सिरमटोली फ्लाइओवर के रैंप को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को गुरुवार को सुलझा लिया गया. काम कर रहे कर्मियों ने बताया कि सिरमटोली फ्लाइओवर के रैंप को 6 मीटर पीछे कर दिया गया.रैंप के किनारे लगाया गया 10 डेक प्लेन को उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस घटना से एक दिन पहले, बुधवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल का निरीक्षण किया था और रैंप का माप लिया था. इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि फ्लाइओवर के रैंप के कारण सरना स्थल प्रभावित हो रहा था. जिसे लेकर सरना समाज लंबे समय से आपत्ति जता रहा था.रैंप को लेकर कई बार आदिवासी समाज आमने सामने हो चुके थे. इसे लेकर सरना प्रार्थना सभा को छोड़कर 40 आदिवासी संगठनों ने रांची बंद बुलाया था. इस स्थल को आदिवासी समाज के लोग आस्था का केंद्र बिंदु मानते आ रहे हैं. क्योंकि सरहुल शोभायात्रा हातमा सरना से शुरू होकर सिरमटोली सरना स्थल तक पहुंची थी. इसके बाद से शहर के प्रत्येक मुहल्ला से हजारों खोड़हा अपने-अपने सरना स्थल से सिरमटोली पहुंचते हैं. यहां पर पहुंचकर सभी सरना धर्मावलंबी माथा टेककर मां सरना से सुख शांति की कामना करते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित