Jamshedpur – मानगो के दाईगुट्टू रोड बो 1 के रहने वाले लोगो ने सौरभ विष्णु को अपनी सारी मुश्किलों से अवगत करवाया की लगभग 70 सालो ने वो लोग दाईगुट्टू मे रह रहे है । उनके घरों से करीब लगा हुआ वन विभाग है जिसमे वो खेल खुद कर बड़े हुए पुरा बचपन जवानी इसी वन विभाग मे गुज़रा । वो इसी वन विभाग से राश्ता आने जाने के लिए हमेशा से इस्तेमाल किया करते थे ।
वक़्त के साथ आबादी बढ़ती चली गयी और लोगो ने अपना घर बनाया । इसी कर्म मे वन विभाग द्वारा कुछ वर्षो पूर्व करीब 10 फ़ीट की दीवार कर दी गयी । जब लोगो द्वारा इसका विरोध किया गाया तो उस वक़्त के वन अफसरों द्वारा वैकल्पिक रास्ता देने की बात कही गयी । लेकिन बाद मे उल्टा जो रास्ता देने की बात कही गयी उसको भी बंध कर दिया गाया ।
अगर आज किसी भी तरह का कोई अप्रिय घटना हो जाता है तो ना तो एम्बुलेंस पहुंच पायेगी , ना फायर ब्रिगेड की गाड़िया इन संकरी गलियों से हादसे की जगह तक पहुंच पायेगी ।
सौरभ विष्णु ने सारी परेशानियों को सुना और बस्ती वाशियो को लेकर जमशेदपुर दस को ज्ञापन देकर इनकी इस परेशानियों से अवगत करवाया । DC ने भी अस्वस्थ किया की जल्द से जल्द वो इस परेशानी का हल करेंगे ।






