जमशेदपुर पुलिस आगामी दिनों मे होने वाले ईद रामनवमी एवं चैती दुर्गा एवं छठ पूजा को लेकर पूरी तरह मुस्तदी बरत रही है

जमशेदपुर पुलिस आगामी दिनों मे होने वाले ईद रामनवमी एवं चैती दुर्गा एवं छठ पूजा को लेकर पूरी तरह मुस्तदी बरत रही है खासकर बाजार इलाकों मे लगातार पुलिस गश्ती को बढ़ाया जा रहा है, जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने इस बाबत को पीसीआर, बाईक पेट्रोलिंग एवं क्यू.आर.टी के जवानों को ब्रीफिंग किया, उन्होंने सभी को मुस्तदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया, उन्होने कहा की तमाम पर्व त्योहारों को शहरवासी एक खुशनुमा माहौल मे मनाये इसके लिए जिला पुलिस मुस्तैद है, भीड़ भाड़ वाले बाजार इलाकों मे लगातर बाईक पेट्रोलिंग की जाएगी, लोगों से उन्होंने अपील भी की है की किसी तरह की असुविधा होने पर सीधे जिला पुलिस या समीप के थाने मे इसकी शिकायत करें, पुलिस उसपर तात्कालिक करवाई करेगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई