IPL 2025 में आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के पास है। इस मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। राजस्थान रॉयल्स को जहां 2008 के बाद अपने पहले खिताब की तलाश है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी 2016 के बाद से एक भी आईपीएल ट्रॉफी जीत नहीं पाई है। आईपीएल में पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।






