आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
सोनारी एवं गदरा आनंद मार्ग नेत्र जांच शिविर से चयनित 10 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन 24 मार्च को पूर्णिमा नेत्रालय में होगा।
जमशेदपुर:
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत आज सोनारी एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस दोनों शिविरों में मिलाकर लगभग 10 मोतियाबिंद एवं आंसू नलिका की समस्या की रोगी चिन्हित हुए जिनका ऑपरेशन आज पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया। आज के नेत्र जांच शिविर में गदरा एवं सोनारी की शिविर को मिलाकर लगभग 30 लोगों का नेत्र जांच किया गया।
आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 10 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका है,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। आज पिछले कैंप से चयनित 10 रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया।






