मोहित मुनका बने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल 3 के उपाध्यक्ष .

मोहित मुनका बने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल 3 के उपाध्यक्ष .

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच में वर्तमान के अमृतधारा के संयोजक श्री मोहित मुनका जी को आगामी सत्र 25-27 के लिए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष मंडल 3 के लिए निर्विरोध चुना गया है।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री प्रवीण जैन छाबरा जी ने सूची जारी करते हुए बताया कि मंडल तीन के लिए सिर्फ एक नामांकन होने पर श्री मोहित मूनका निर्विरोध चुने गए।
इस मंडल में ११ शाखाएं है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के लिए प्रांतीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 22 मार्च को हुआ जिसमें रांची के श्री विशाल पाड़िया जी ने को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का नया अध्यक्ष चुना गया ।

वर्तमान में मोहित जी प्रांतीय संयोजक अमृतधारा की भूमिका निभा रहे हैं और इनके प्रयासों से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच पूरे भारतवर्ष में अमृत धारा के क्षेत्र में पहले स्थान पर रहा एवं 93 स्थाई अमृत धारा लगाने में सफल हुआ ।परिणाम स्वरुप इन्हें झारखंड प्रांतीय को पूरे राष्ट्रीय में अमृत धारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अमृतधारा का पुरस्कार मिला।।

सत्र 2023- 24 में इन्होंने स्टील सिटी का नेतृत्व किया और इस सत्र में स्टील सिटी टाटानगर शाखा को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार एवं 11 प्रांतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।। सत्र 2019-20 में जब यह सचिव थे तब पूरे भारतवर्ष में श्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार और प्रांत में सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार मिला।।

साथ ही साथ मोहित जी वर्तमान में सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI)में कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन (JETA)में कोल्हान प्रतिनिधि के रूप में दायित्व निभा रहे है.

यह मंच से लगभग पिछले 15 सालों से जुड़े और जिस भी पद पर रहे उसे भरपूर जिम्मेदारी के साथ निभाया ।

मोहित जी के नई जिम्मेदारी के लिए स्टील सिटी शाखा के परिवार के और से अनेक शुभकामनाएं दी गई।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई