बंगलूरू में भारी बारिश का कहर, 30 से ज्यादा पेड़ धराशायी; तीन साल की मासूम की मौत

बंगलूरू में भारी बारिश का कहर, 30 से ज्यादा पेड़ धराशायी; तीन साल की मासूम की मौत

बेंगलुरू: बारिश ने बंगलूरू के लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन शनिवार शाम को शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो गई। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगलूरू शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक गरज के साथ 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बंगलूरू में बारिश
कर्नाटक में मौसम की मार जारी है। यहां बंगलूरू में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच एक पेड़ गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। सिविल डिफेंस, कर्नाटक की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शहर में करीब 30 पेड़ गिर गए हैं और कई जगहों पर जलभराव की खबर है।
गर्मी से मिली राहत, अब संकट के बादल
बारिश ने बंगलूरू के लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन शनिवार शाम को शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो गई। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगलूरू शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक गरज के साथ 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कुछ इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने की घटनाएं
तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने की घटनाएं सामने आईं। इससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जबकि बंगलूरू ग्रामीण जिले के होसाकोटे जैसे स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर मिली। अधिकारियों ने बताया कि पुलकेशीनगर में पेड़ गिरने से कथित तौर पर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई