चेन्नई सुपर किंग्स का जीत से आगाज, मुंबई को 4 विकेट से हराया
IPL 2025 : रचिन रवींद्र की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से विजयी शॉट रचिन रवींद्र ने खेला। उन्होंने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। रचिन 45 गेंद में 65 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। रचिन के अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंद में 53 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से युवा विग्नेश पुथुर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।






