चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन*

*चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन*

*चतरा :* चतरा डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्पाद विभाग के द्वारा सदर थाना अंतर्गत डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस मिनी फैक्ट्री का संचालन शंकर यादव एवं अरविंद यादव के द्वारा अपने मुर्गी फार्म में किया जा रहा था, जहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर ब्रांडेड शराब की बोतलों में भर कर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर पैक करने का काम किया जाता था। मौके से अवैध शराब कारोबारी जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित