Ranchi राजधानी के ब्लड बैंकों में एक बार फिर खून का स्टॉक कम हो रहा है।

Ranchi राजधानी के ब्लड बैंकों में एक बार फिर खून का स्टॉक कम हो रहा है। राज्य के सबसे बड़े पेशेंट लोड वाले अस्पताल रिम्स के ब्लड बैंक में 110 यूनिट के करीब खून बचा है। वहीं, सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में 30 यूनिट खून उपलब्ध है। जबकि राजधानी के आधे से ज्यादा पेशेंट्स का भार इन्हीं दोनों ब्लड बैंकों के ऊपर है।

दोनों ब्लड बैंकों में प्रतिदिन करीब 150 यूनिट ब्लड की खपत है। कई बार इन दोनों ब्लड बैंकों से जरूरतमंदों को समय पर खून मिलने में परेशानी होती है। जिले में सरकारी व गैर सरकारी मिलाकर कुल 21 ब्लड बैंक हैं। इनमें 15 से ज्यादा ब्लड बैंक में 100 यूनिट से कम खून उपलब्ध है। ऐसे में ब्लड बैंक अब सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए जाने वाले शिविर पर आश्रित हैं।

कैंप में रक्तदाताओं की संख्या बढ़े तो दूर होगी खून की कमी: अधिकतर रक्तदान शिविरों से 20 से 25 यूनिट ही ब्लड कलेक्शन होता है। लोग स्वैच्छिक रक्तदान में रुचि नहीं दिखाते। अगर रक्तदाता की संख्या बढ़े तो खून की कमी दूर होगी। ब्लड बैंकों ने सामाजिक संस्थाओं से रक्तदान शिविर लगाने की अपील की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित