*रांची के अपर बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद*
*रांची :* रांची के अपर बाजार स्थित गोविंद भंडार में भीषण आग लग गई है। दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। अभी घटना स्थल पर काफी लोग पहुंच चुके हैं। वे भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।






