जमशेदपुर मानगो के एनएच 33 स्थित बालिगुमा और गौड़गोड़ा ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

जमशेदपुर मानगो के एनएच 33 स्थित बालिगुमा और गौड़गोड़ा ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, सभी ग्रामीण मानगो अंचल कार्यालय और मानगो नगर निगम कार्यालय बनने के प्रस्ताव को बंद करने की मांग की, सैकड़ों ग्रामीणों ने साकची आम बगन मैदान से जुलुस निकाल कर उपायुक्त कार्यालय पहुचे और यंहा जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान सभी ग्रामीणों के हाथों मे पारमपरिक हथियार भी लिए हुए थे, सभी ने पारमपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया, दोनों ही पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर अंचल कार्यालय और नगर निगम कार्यालय बनने जा रहा है, वह जमीन शमशान और जाहेरेस्थान की जमीन है, जिस पर ग्रामीण किसी हाल मे सरकारी कार्यालय नहीं बनने देंगे, किसी हाल मे अंचल कार्यालय और नगर निगम कार्यालय नहीं बनने दिया जाएगा, ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि उनके पुस्तैनी जमीन को छोड़ दिया जाए, अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित